3.0 KiB
3.0 KiB
अराम, अरामी, अरामियों, अरामी ज़बान
ता’अर्रुफ़:
पुराने 'अहद नामे में अराम नाम के दो आदमी हुए हैं। यह कन'आन के उत्तर-पूरब में एक 'इलाक़े का नाम था जहाँ आज का सीरिया है।
- अराम के रहने वाले "अरामी" कहलाते थे और उनकी ज़बान "अरामी" थी। 'ईसा और उसके ज़माने के यहूदी अरामी ज़बान बोलते थे।
- शेम के एक बेटे का नाम अराम था। * दूसरा आदमी जिसका नाम अराम था वह रिबक़ा का रिश्ते का भाई था। मुम्किन है कि अराम मुल्क का नाम इन दो में से एक के नाम पर पड़ा।
- बा'द में अराम मुल्क का नाम यूनानी में "सीरिया" हुआ।
- “पदन अराम” का मतलब है, “अराम का मैदान” और यह जगह अराम का उत्तरी हिस्सा था।
- इब्राहीम के कुछ ख़ानदानी अराम शहर में रहते थे जो "पदन अराम" का एक शहर था।
पुराने 'अहद नामे में कभी-कभी “अराम” और “पदन अराम” एक ही जगह को बताते हैं।
- “अराम नहेरेम” का मतलब है “दो नदियों का अराम” यह 'इलाक़ा मिसोपतामिया के उत्तरी हिस्से में और "पदन अराम" के पूरब में था।
(तर्जुमा की सलाह: नामों का तर्जुमा कैसे करें)
(यह भी देखें: मिसोपतामिया, पदन अराम, रिबक़ा, शेम, सेरिया)
किताब-ए-मुक़द्दस के बारे में:
- 1 इतिहास 01:17-19
- 2 शमूएल 08:5-6
- आमोस 01:5
- हिज़कीएल 27:16-18
- पैदाइश 31:19-21
- होशे 12:11-12
- ज़बूर 060:1
शब्दकोश:
- Strong's: H758, H763, G689