33 lines
3.7 KiB
Markdown
33 lines
3.7 KiB
Markdown
# 36 . यीशु की तब्दील -ए- हैयत
|
||
|
||
![OBS Image](https://cdn.door43.org/obs/jpg/360px/obs-en-36-01.jpg)
|
||
|
||
एक दिन यीशु अपने तीन शागिर्दों पतरस युहन्ना और याक़ूब को अपने साथ लिया – (युहन्ना वह युहन्ना नहीं जिस ने यीशु को बपतिस्मा दिया था)- वह तीनों दुआ करने के लिए एक ऊँची पहाड़ी पर गए-
|
||
|
||
![OBS Image](https://cdn.door43.org/obs/jpg/360px/obs-en-36-02.jpg)
|
||
|
||
जब यीशु दुआ कर रहा था तो उसका चेहरा सूरज की तरह चमकने लगा था और उसके कपड़े इतने उजले कि दुनया का कोई धोबी उतना सफ़ेद नहीं धो सकता था -
|
||
|
||
![OBS Image](https://cdn.door43.org/obs/jpg/360px/obs-en-36-03.jpg)
|
||
|
||
फिर वहीँ पर मूसा और नबी एलियाह ज़ाहिर हुए - यह लोग यीशु से हज़ारों साल पहले ज़मीन पर रहते थे - वह
|
||
उसकी मौत की बाबत बातें कर रहे थे क्यूंकि वह बहुत जल्द येरूशलेम में मरने वाला था -
|
||
|
||
![OBS Image](https://cdn.door43.org/obs/jpg/360px/obs-en-36-04.jpg)
|
||
|
||
जब मूसा और एलियाह यीशु से बातें कर रहे थे ,तो पतरस ने यीशु से कहा ,यहाँ रहना हमारे लिए अच्छा है - हम यहां पर तीन ख़ेमे बनाते हैं - एक तेरे लिए ,एक मूसा के लिए और एक एलियाह के लिए - मगर पतरस नहीं जानता था कि वह क्या कह रहा था -
|
||
|
||
![OBS Image](https://cdn.door43.org/obs/jpg/360px/obs-en-36-05.jpg)
|
||
|
||
जब पतरस बात कर रहा था तो एक नूरानी बादल निचे उतरा और उनके चारों तरफ छागया - फिर उनहोंने बदल में से एक आवाज़ सुनी जो कह रहा था ,”यह मेरा प्यारा बेटा है जिसे मैं महब्बत रखता हूँ ,मैं उस से खुश हूँ ,उसकी सुनो –“ तीनों शागिर्द दहशत के मारे ज़मीन पर गिर पड़े -
|
||
|
||
![OBS Image](https://cdn.door43.org/obs/jpg/360px/obs-en-36-06.jpg)
|
||
|
||
फिर यीशु ने उन्हें छूकर कहा ,”डरो मत ,उठो –“जब उनहोंने आसपास देखा तो वहां यीशु के अलावा किसी और को न देखा -
|
||
|
||
![OBS Image](https://cdn.door43.org/obs/jpg/360px/obs-en-36-07.jpg)
|
||
|
||
यीशु और उसके तीनों शागिर्द पहाड़ पर से नीचे उतरे -फिर यीशु ने उनसे कहा जो कुछ यहाँ पर हुआ किसी से भी ना कहना ,मैं बहुत जल्द मरकर जी उठूँगा - तब तुम लोगों से कहना -
|
||
|
||
_मत्ती 17:1-9 ; मरकुस 9:2-8 ; लूका 9:28-36 तक बाइबिल कि एक कहानी _
|