hi_tw/bible/other/throne.md

2.3 KiB

सिंहासन, विराजमान

परिभाषा:

एक सिंहासन एक विशेष रूप से बनाई गई कुर्सी है जहाँ एक शासक बैठता है जब वह महत्वपूर्ण मामलों का निर्णय करता है और अपने लोगों के अनुरोधों को सुनता है।

  • सिंहासन शासक का अधिकार और शक्ति का प्रतीक है।
  • “सिंहासन” शब्द का प्रतीकातमक उपयोग राजा या उसके राज्य या उसकी शक्ति के लिए भी किया जाता है। (देखें: लक्षणालंकार)
  • बाइबल में परमेश्वर को राजा के रूप में सिंहासन पर विराजमान कहा गया है। यीशु को पिता परमेश्‍वर के दाहिनी ओर सिंहासन पर बैठा हुआ वर्णित किया गया था।
  • यीशु ने कहा कि स्वर्ग परमेश्वर का सिंहासन है। इसका अनुवाद , "जहां परमेश्वर राजा के रूप में शासन करता है" किया जा सकता है।

(यह भी देखें: अधिकार, सामर्थ्य, राजा, राज करना)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H3427, H3676, H3678, H3764, H7675, G968, G2362